लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी के मामले में एक और गिरफ्तार

इंदौर:शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी जा रही धमकियों के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले केस में मुख्य आरोपी राजपाल की मदद करना स्वीकार किया है.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में टीम ने पहले गिरफ्तार आरोपी राजपाल चन्द्रावत निवासी नागदा को इंदौर के एक कारोबारी विवेक दम्मानी की जानकारी उपलब्ध कराने वाले उसके साथी सोनू उर्फ रितेश खंगार (इंदौर) को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि अवैध लाभ कमाने की मंशा से उसने राजपाल को फरियादी की पूरी जानकारी दी थी. साथ ही वह घर के बाहर फायरिंग कराने की योजना भी बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया.

आरोपी सोनू का है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने थाना अपराध शाखा में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ रितेश का आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या का प्रयास, चाकूबाजी, बलवा, घर में घुसकर हमला और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

नारी शक्ति वंदन पखवाडे में हुईं अनेक गतिविधियां

Mon Apr 27 , 2026
सीहोर। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान नारी शक्ति वंदन विषय पर व्याख्यान, विचार-विमर्श, पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, प्रस्तावना का सामूहिक वाचन आदि आयोजित किए गईं. गतिविधियों के समापन पर कार्यक्रम में एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा […]

You May Like