टोल प्लाजा पर फायरिंग, कर्मचारियों को कुर्सियों से पीटा, एक कर्मचारी के पैर में लगी गोली

भिंड। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और बंदूक के बट से पीटा।

घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं।अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और बंदूक के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं।

Next Post

शिवपुरी में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 2 भाइयों की मौत

Mon Feb 17 , 2025
शिवपुरी। जिले में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। सुरवाया थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, हालांकि दोपहिया वाहन पर सवार लोग बच गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर […]

You May Like