
सतना:बुधवार को मैहर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम रामनगर डॉ आरती सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
