इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र की सन सिटी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है. फरियादिया चंदा सैनी की शिकायत पर पुलिस ने माहुल निवासी अकोलिया, जिला धार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
फरियादिया ने पुलिस को बताया कि बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और दो चांदी के कड़े, सोने की नाक की लौंग तथा दुकान की गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए नकद सहित लगभग 30 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया. थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
