एमपी नगर में खड़े वाहनों की वजह से पैदल चलने में हो रही परेशानी

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर जोन 1 में कार डीलरों द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से गाडिय़ाँ खड़ी करने की समस्या है। यह समस्या न केवल यातायात को बाधित करती है, बल्कि पैदल चलने वालों और स्थानीय निवासियों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। फुटपाथों पर गाडिय़ाँ खड़ी होने से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।इसके साथ ही सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी गाडिय़ाँ क्षेत्र की सुंदरता को भी प्रभावित करती हैं।स्थानीय प्रशासन द्वारा इस समस्या पर पर्याप्त ध्यान न देने के कारण भी यह समस्या बढ़ती जा रही है।

एमपी नगर जोन 1 में कार डीलरों द्वारा अवैध रूप से वाहन खडे न हो यह सुनिश्ति होना चाहिए, नगर निगम द्वारा जब भी कार्यवाई की जाती है तब यह सभी वाहन हटवाए जाते है और हमारे जाने के बाद फिर सभी दुकानदार वैसे ही अपने वाहन खड़े केर देते है. इसके लिए निगम से फाइल यातायात पुलिस के दफ्तर में जा चुकी है.

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ( अतिक्रमण अधिकारी) 

एमपी नगर के सभी डीलरों को इससे पहले भी अपने वाहनों को हटाने के निर्देश दिया जा चुके है, इसके बावजूद भी वह सभी अपने वाहनों को नहीं हटा रहे है, जिससे यातायात में काफी बाधा आ है. यातायात पुलिस द्वारा उन सभी के वाहनों को ज़प्त करने की कारवाई आंबे वाले कुछ दिनों में शुरू की जाने वाली है. फिलहाल सभी को नोटिस भेजे जा चुके है.

विक्रम रघुवंशी( अतिरिक्त उपायुक्त)

Next Post

शतक से चूकी वॉल की धमक से यूपी वारियर्स 12 रन से जीता

Sun Mar 9 , 2025
लखनऊ (वार्ता) जॉर्जिया वॉल (99 नाबाद) भले ही अपने शतक से चूक गयी हों लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत यूपी वारियर्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एक मुकाबले में न सिर्फ लीग के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया बल्कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऑल आउट कर 12 […]

You May Like