भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में विभिन्न व्यक्तियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर BAPS स्वामीनारायण मंदिर, नागपुर के संतजन मुख्यमंत्री से मिले, जहां लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने भी सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती गौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
