हथियारों की होड़ से हासिल नहीं की जा सकती शांति और सुरक्षा: गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र, 09 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को जापान के नागासाकी में परमाणु हमले की चपेट में आकर मरने वाले लोगों को याद किया और मौजूदा भू-राजनैतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुये कहा कि हथियारों की होड़ से शांति और सुरक्षा हासिल नहीं की जा सकती।

श्री गुटेरेस ने कहा कि वह 80 साल पहले 09 अगस्त को नागासाकी पर हुये परमाणु हमले में मारे गये हजारों लोगों को याद करते हैं और उन लोगों के शोक में शामिल हैं जिन्होंने उस दिन अपने प्रियजनों को खो दिया था। उन्होंने उस हमले में जिंदा बच्चे लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस मौके पर जारी बयान में श्री गुटेरेस ने कहा कि आज एक बार फिर दुनिया पर परमाणु हथियारों की काली छाया मंडराने लगी है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के केंद्र में आ गया है। सैन्य खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये हैं जबकि शांति और सतत विकास पर निवेश घटता जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हथियारों की होड़ से शांति और सुरक्षा हासिल नहीं की जा सकती। हमें निरस्त्रीकरण के परीक्षित उपायों जैसे संवाद, कूटनीति, विश्वास बहाली, पारदर्शिता और हथियारों पर नियंत्रण तथा उनमें कमी के प्रति एक बार फिर प्रतिबद्धता दिखानी होगी।”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि वैश्विक निरस्त्रीकरण को मजबूत करने के लिए राष्ट्रों को बातों की बजाय काम करने की जरूरत है।

 

 

Next Post

दिवाली पर लंबी छुट्टी जाने वालों को राउंड ट्रिप के रेल किराये में छूट

Sat Aug 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान लंबी छुट्टी जाने वालों के लिए राउंड ट्रिप (आने-जाने दोनों) का टिकट बुक कराने पर मूल किराये में 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस […]

You May Like