कपास पैदावार लागत घटाने पर शिवराज ने मांगे सुझाव

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कपास की पैदावार घटने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार इसे बढ़ाने और इसके उत्पादन में आने वाली लागत कम करने के उपाय कर रही है।

श्री चौहान ने फसलवार बैठकों के आयोजन के क्रम में बुधवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि 11 जुलाई को कोयंबटूर में कपास उत्पादन को लेकर अहम बैठक की घोषणा करते हुए कपास किसानों से इस मामले में सुझाव मांगे हैं।

कृषि मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा “बी.टी. कॉटन पर टीवीएस वायरस के कारण कपास की उत्पादकता घटी है। हमारा संकल्प है उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना और किसानों को वायरस-रोधी, जलवायु अनुकूल बीज देना।अब 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे कोयंबटूर में बैठक होगी। किसानों से अनुरोध है कि अपने सुझाव 18001801551 पर भेजें।”

 

Next Post

बैंक कर्मी और मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश में 8 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल रहे। हड़ताल के कारण ग्वालियर में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मी और मजदूर संगठन के सैकड़ों सदस्य फूलबाग चौराहे पर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र […]

You May Like