आज शाम निकलने वाले पैदल मार्च की अनुमति निरस्त, बाजार व्यवस्था का दिया हवाला, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक नाराज

ग्वालियर: जिला प्रशासन ने आज शनिवार शाम महाराज बाड़ा क्षेत्र से प्रस्तावित पैदल मार्च की अनुमति निरस्त कर दी है। 25 जुलाई की शाम करीब 9 बजे महाराज बाड़ा से सराफा, गस्त का ताज़िया, राम मंदिर और दौलतगंज होते हुए पुनः महाराज बाड़ा तक पैदल मार्च निकालने की अनुमति मांगी गई थी। मार्च में लगभग 100 से 150 लोगों के शामिल होने का उल्लेख किया गया था। पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने इस कदम पर नाराजगी जताते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया एवं पैदल मार्च की तत्काल अनुमति देने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित मार्ग शहर के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में आता है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पैदल मार्च से यातायात बाधित होने, भीड़भाड़ बढ़ने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई। इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए एडीएम ने पुलिस की अनुशंसा से सहमति व्यक्त की और पैदल मार्च की अनुमति का आवेदन निरस्त कर दिया।

Next Post

ग्वालियर में छात्रों का 72 घंटे का धरना शुरू, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर:आकाशवाणी चौराहे पर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों को लेकर 72 घंटे का शांतिपूर्ण धरना शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट और सीबीएसई से […]

You May Like