बारिश में फिर बेपटरी हुईं व्यवस्थाएं, सड़कों पर हादसों ने बढ़ाई चिंता

इंदौर: शुक्रवार शाम से शुरु हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. बारिश के बीच अलग अलग इलाकों में हादसों की श्रृंखला देखने को मिली. कई जगह पेड़ गिरे, एमआर 10 ब्रिज के पास तेज रफ्तार ऑटो पलट गई, जबकि अलग अलग सड़क हादसों में घायल महिला समेत दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटनाओं के चलते कई जगह यातायात भी प्रभावित रहा.

बारिश के दौरान कई जगह पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिरे. वहीं हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं. उधर, हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 ब्रिज के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से ऑटो हटाकर यातायात सामान्य कराया.

इसी बीच शहर में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बारिश के साथ सामने आए इन घटनाक्रमों ने एक बार फिर शहर की आपदा तैयारियों, सड़क सुरक्षा और नगर निगम के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Next Post

इमलाई वरिष्ठ शिक्षक चंद्र कुमार असाटी के 43 वर्ष के सेवाकाल पर भावुक विदाई समारोह

Sat Jul 4 , 2026
दमोह: शहर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलाई में 30 जून 2026 को वरिष्ठ शिक्षक चंद्र कुमार असाटी के सेवाकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अनीता जैन ने कहा कि श्री असाटी ने शिक्षा विभाग में 43 वर्ष 9 माह 18 दिन तक अपनी […]

You May Like