
छिंदवाड़ा। जिले के परासिया तहसील में किडनी फेल से हो रही बच्चों की मौत के मामले में अब तक मौत का आंकड़ा 9तक पहुंच गया है। वहीं दर्जनों की संख्या में बच्चे छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल और नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। शुक्रवार को परासिया एसडीएम आईएएस अफसर शुभम कुमार यादव ने खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कोयलांचल में अब तक किडनी फेल मामले में 9 बच्चों की मौत हो चुकी है, वहीं जिला अस्पताल और नागपुर में लगभग एक दर्जन बच्चे इलाजरत है। उन्होंने जन सामान्य से अपील की, वे बच्चों की तबीयत खराब होने पर तुरंत ही प्रशासन को अवगत कराते हुए बच्चों का इलाज किसी झोला छाप डॉक्टर से ना कराते हुए शासकीय चिकित्सालय पहुंच कर बीमार बच्चे का ईलाज कराए। उन्होंने कहा की समाज में इस बीमारी को लेकर चल रहे रही किसी भी अपवाह पर ध्यान नहीं देते हुए बच्चों के बीमार होने पर केवल शासकीय चिकित्सालय में ईलाज कराए जाने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि बीमार होने बच्चों के ईलाज का संपूर्ण खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।
दो सिरप को किया बेन
जिले की परासिया तहसील में हो रही बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन द्वारा कोल्ड सीरप कोल्डर्म और नेक्सटर्म को प्रतिबंधित किया गया है। इस मामले में भोपाल से आई औषधि विशेषज्ञ टीम द्वारा शहर की दवा दुकानों की जांच गई।
किडनी फेल से जान गंवाने वाले बच्चों के नाम
1 शिवम
2 विधि
3 अदनान
4 उसैद
5 ऋषिका
6 हेतांश
7 विकास
8 चंचलेश
9 संध्या भोसोम
