सहायता सामग्री की पांचवीं खेप लेकर नेपाल पहुंचा भारतीय वायु सेना का विमान

नयी दिल्ली 02 सितम्बर (वार्ता) विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए मानवीय सहायता की पांचवीं खेप लेकर गया वायु सेना का विमान वहां पहुंच गया है और भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सहायात सामग्री नेपाल सरकार को सौंप दी है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत की ओर से सहायता सामग्री की पांचवीं खेप नेपाल भेजी गयी थी और इसे लेकर गया विमान वहां पहुंच गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा , ” भारत नेपाल को मानवीय सहायता देना लगातार जारी रखे हुए है। पांचवां भारतीय विमान सुबह नेपाल पहुंचा, जिसमें विशेष उपकरणों से लैस 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन आवश्यक दवाइयां थीं। राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने राहत सामग्री की नयी खेप नेपाल सरकार को सौंप दी।”

भारत अब तक नेपाल को 70 टन से अधिक मानवीय सहायता सामग्री भेज चुका है। इसमें कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट, हाइजीन किट, सोलर लैंप, पानी शुद्ध करने की गोलियां, पोर्टेबल जनरेटर, और खाद्य पैकेट के साथ-साथ जरूरी दवा और विशेष बचाव उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा विशेष जांच दल , सुरंग विशेषज्ञ और खोज-बचाव दलों सहित 11 सदस्यों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गयी हैं।

 

 

Next Post

रूक-रूक कर हुई रिमझिम बारिश,आज रेड अलर्ट

Wed Sep 2 , 2026
सिंगरौली। जिले में पिछले 24 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। हालांकि यह बारिश रूक-रूक कर हो रही है। जिले में अब तक कुल 940 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इधर आज पूरे दिन भी आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने कल दिन गुरूवार के […]

You May Like