
सिंगरौली। जिले में पिछले 24 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। हालांकि यह बारिश रूक-रूक कर हो रही है। जिले में अब तक कुल 940 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इधर आज पूरे दिन भी आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने कल दिन गुरूवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
