गरबा महोत्सव में दिखा आस्था और संस्कृति का संगम

बुधनी। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का मनमोहक नजारा देखने को मिला. मां रेवा गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने हाथों में डांडिया लेकर गरबा की धुन पर कदम थिरकाए. महोत्सव का शुभारंभ युवा नेता डॉ. साकेत भार्गव ने किया. कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, पूर्व नपाध्यक्ष आजाद सिंह राजपूत, भाजपा नेता अर्जुन मालवीय, हिउस अध्यक्ष राजेश पाल, किशन मालवीय, पार्षद आरती किशन मालवीय और यशवंत सिंह चौहान, मांगीलाल यादव, योगेश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद थे. मां रेवा गरबा उत्सव समिति के इस महोत्सव को भव्य स्वरूप देने में आदित्य यादव, पीयूष मालवीय, आदित्य राजपूत और उनकी टीम की भूमिका रही.

 

Next Post

शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत, 32 घायल

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर, 18 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सातउं गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों […]

You May Like