एमपीईबी के लंबे शटडाउन से जलालपुर जल शोधन संयंत्र की पंपिंग प्रभावित, आज कई क्षेत्रों में कम दबाव से होगा जलप्रदाय

ग्वालियर। एमपीईबी के लंबे शटडाउन के कारण 160 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र जलालपुर की विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण संयंत्र के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी पंप बंद रहे। इसके चलते जलालपुर जल शोधन संयंत्र की पंपिंग से भरी जाने वाली समस्त 33 पानी की टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकीं। इसका सीधा प्रभाव अगले दिन होने वाले जलप्रदाय पर पड़ेगा।

इसके कारण 17 अगस्त को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र सहित मुरार एवं थाटीपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इन क्षेत्रों में निर्धारित समय पर जलप्रदाय कम मात्रा एवं कम दबाव के साथ होने की संभावना है।

प्रभावित क्षेत्रों में डी.डी. नगर, आदित्यपुरम, पिंटो पार्क, मीरा नगर, शारदा विहार, रिसाला बाजार, हुरावली, कुंज विहार, जड़ेरुआ, आदित्यपुरम आदर्श नगर, बीएसएफ कॉलोनी, आरकेबीएम, दर्पण कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, सिंधिया नगर सहित मुरार एवं थाटीपुर क्षेत्र शामिल हैं।

Next Post

मंत्री धर्मेंद्र सिंह,भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला, किया विरोध

Sun Aug 16 , 2026
दमोह। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम’ के गायन को लेकर ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपस में बातचीत […]

You May Like