बीएचईएल ने क्यूआर-आधारित ओएंडएम प्रणाली शुरू की

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने डिजिटल परिवर्तन और ग्राहक सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्यूआर कोड आधारित ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएंडएम) मैनुअल प्लेट्स शुरू की हैं। यह प्रणाली कंपनी द्वारा देश और विदेश में आपूर्ति की जा रही आईएमएम और एलईएम मशीनों के लिए लागू की गई है।

इलेक्ट्रिकल मशीन विभाग की एसएसएम डिवीजन द्वारा विकसित इस पहल के तहत मशीनों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उपयोगकर्ता संबंधित मशीन का नवीनतम ओएंडएम मैनुअल तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इससे कागजी दस्तावेजों पर निर्भरता समाप्त होगी और मेंटेनेंस व समस्या समाधान में लगने वाला समय कम होगा।

यह प्रणाली उपयोगकर्ता के अनुकूल, किफायती और विस्तार योग्य है, जिससे सेवा गुणवत्ता में सुधार, डाउनटाइम में कमी और ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि की उम्मीद है। साथ ही, यह ‘ग्रीन इंडिया मिशन’ के अनुरूप कागज रहित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देती है।

इस डिजिटल प्रणाली का उद्घाटन 30 अप्रैल 2026 को कार्यकारी निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक विकास खरे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल की परिकल्पना आर.के. माइकल ने की, जबकि इसका विकास विष्वजीत रंजन मिश्रा और प्रिया रंजन ने किया।

यह पहल बीएचईएल की स्मार्ट मेंटेनेंस और आफ्टर-सेल्स सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Next Post

अमेरिकी नाकेबंदी से ईरान के तेल उत्पादन में कोई व्यवधान नहीं आया हैः गालिबाफ

Thu Apr 30 , 2026
तेहरान, 30 अप्रैल (वार्ता) ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगर गालिबाफ ने गुरुवार को ईरान के तेल निर्यात को रोकने के अमेरिकी प्रयासों के प्रभाव को खारिज करते हुए कहा कि बढ़ते दबाव के बावजूद देश का ऊर्जा बुनियादी ढांचा अप्रभावित है। श्री गालीबाफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट […]

You May Like

मनोरंजन