भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान

रायपुर 08 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला गुढियारी मंडल और तात्यापारा मंडल में संपन्न हुई, जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बीएलओ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गुढियारी मंडल की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं तात्यापारा मंडल में रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिया।

भाजपा की इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहराई से समझाना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।

गत चार नवंबर से प्रदेशभर में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। भाजपा ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा, “यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। जहां बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता स्वयं पहल करें।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।”

रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा,“कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता के बीच गलत संदेश फैला रही है, जबकि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस प्रक्रिया में निर्णायक है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं।”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा,“यह अभियान लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला है। कांग्रेस की चुप्पी बताती है कि वे आज भी जनता को भ्रमित करने की राजनीति में उलझे हैं।”

भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। दोनों मंडलों की कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बीएलओ सहयोगी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

Next Post

अखिलेश बोले: ‘बिहार में बदलाव तय, भाजपा ने बिहार को किया बरबाद’

Sat Nov 8 , 2025
पटना, 08 नवंबर (वार्ता) इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में आयोजित चुनावी जनसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।