घुवारा: भेल्दा उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

छतरपुर।जिले के बड़ामलहरा विकासखंड की ग्राम पंचायत भेल्दा में 65 लाख रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में रेत की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही कम सरिया और सीमेंट का उपयोग कर काम को जल्दबाजी में पूरा किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री के कारण भवन की मजबूती पर असर पड़ेगा और भविष्य में मरीजों व स्टाफ के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

इस मामले में ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की। एसडीएम बड़ामलहरा आयुष जैन और ई-आरईएस सागर बीएस यादव ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Next Post

कांग्रेस में नारी शक्ति सिर्फ़ नारा, नेतृत्व में उपेक्षित महिलाएं

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक नियुक्तियों में महिलाओं की भागीदारी पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने प्रदेश के 52 जिलों में से केवल 4 जिलों में महिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इससे साफ झलकता है कि कांग्रेस […]

You May Like