भोपाल: आयुक्त लोक शिक्षण के साथ हुई अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को राज्य शिक्षा केंद्र, पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स के सामने अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मामला गुरुवार का है, जब बाहरी लोगों द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण के साथ कथित तौर पर अभद्रता किए जाने की बात सामने आई। घटना के विरोध में शुक्रवार को राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी एकजुट हुए और प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने आयुक्त लोक शिक्षण और राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों के समर्थन में अपनी एकजुटता जताई। कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों के सम्मान और गरिमा बनाए रखने की बात कही।
Next Post
महाकौशल की उम्मीदें फिर हुईं धराशायी
Fri Aug 21 , 2026
महाकौशल की डायरी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति में पहली बार मध्य प्रदेश को भरपूर प्रतिनिधित्व मिला है। इस बार प्रदेश के छह नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, मगर भगवादल के सबसे मजबूत […]

You May Like
-
1 year ago
गैस सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे