फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में विस्फोट

न्यूयॉर्क, 29 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में फ्लोरिडा लॉन्च पैड पर परीक्षण के दौरान ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन हेवी-लिफ्ट रॉकेट में विस्फोट हो गया। यह जानकारी लाइव प्रसारण पर दी गयी।

फुटेज में रॉकेट के आधार पर एक तेज रोशनी चमकती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ।

ब्लू ओरिजिन ने रॉकेट परीक्षण के दौरान हुई इस “असामान्य घटना” की पुष्टि की।

कंपनी ने कहा , “आज के हॉटफायर परीक्षण के दौरान हमें एक असामान्य घटना का सामना करना पड़ा। सभी कर्मी सुरक्षित हैं। जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी, हम अपडेट प्रदान करेंगे।”

 

Next Post

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

Fri May 29 , 2026
सतना: जिले के नागौद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सितपुरा गांव में नहाने के दौरान 10 साल की एक मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई।हादसे के वक्त बच्ची की मां भी किनारे पर ही मौजूद थी और कपड़े धो रही […]

You May Like