ग्वालियर:लोक शिक्षण संचालनालय संभाग ग्वालियर द्वारा राजमाता कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेगड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम मे नन्हे – नन्हे बच्चे राजमाता कृषि विश्वविद्यालय के सभागार मे आयोजित संभाग स्तरीय अनुगूँज कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने संभाग के विभिन्न संस्थाओं के बच्चो द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। साथ ही विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया।
