न मैं गलत काम करता हूं और न ही किसी को करने दूंगा: विधायक राय

सीहोर। जनपद पंचायत में आयोजित बैठक में विधायक सुदेश राय एक्शन में दिखाई दिए. उन्होंने कहा की न मैं कोई गलत काम करता हूं और न अपनी विधानसभा क्षेत्र में किसी को गलत काम करने दूंगा. स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम तन्मय वर्मा श्यामपुर दोराहा के तहसीलदार जनपद अध्यक्ष सदस्य सरपंच सचिव पटवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

विधायक सुदेश राय ने स त लिहाजा में कहा कि तहसीलदार, पटवारी और सचिव पत्र गरीबों के बीपीएल कार्ड बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें. हाल ही में अतिवृत्ति से खराब हुई फसलों का पटवारी खेतों में पहुंचकर शीघ्र आकलन कर सर्व करें और किसानों को मुआवजा सहित बीमा राशि उपलब्ध कराए. नागरिकों के सरकारी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है. हर जरूरतमंद गरीब को राशन मिलना चाहिए आंगनबाडिय़ों में बच्चों को पोषण आहार मेनू के अनुसार वितरण होना चाहिए. ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनने पर ध्यान देना चाहिए, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेरो को साफ कराएं.

विधायक राय ने गुरुवार को होने वाले आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कहां की विधानसभा क्षेत्र की हर ग्राम पंचायत के हर एक गांव में हर एक घर पर की शाम दीप जलाना है.

Next Post

दो वर्षों से नहीं मिली हम्मालों को मजदूरी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 16 , 2026
दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा नगर में शासकीय खरीदी केंद्रों पर दो वर्षों से काम कर रहे हम्माल मजदूरी न मिलने से परेशान हैं। ये मजदूर किसानों से खरीदे गए गेहूं, धान, सरसों, मूंग, उड़द की तुलाई, सफाई, बोरियों में भराई तथा ट्रकों में माल चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं, लेकिन […]

You May Like