
ग्वालियर। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा ग्वालियर में देवी अहिल्याबाई बुनकर मेला वर्ष 2026 का आयोजन 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक दस्तकारी हाट मेला परिसर ग्वालियर में किया जा रहा है। मेले में मध्यप्रदेश के बुनकर, शिल्पियों द्वारा भागीदारी की जायेगी। बुनकर एवं शिल्पियों को मेले में नि:शुल्क दुकानें उपलब्ध कराई जायेंगीं।
मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले शिल्पियों के क्षेत्र जैसे चंदेरी, महेश्वर, बाग प्रिंट, बटिक प्रिंट, पड़ाना की बैडशीट, नीमच मंदसौर की चादर सहित अन्य बुनकर एवं शिल्पियों को मेला परिसर में दुकान नं. 1 से 20 तक दुकानें आरक्षित रहेंगीं। अन्य दुकानों का आवंटन शिल्पियों को लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
