120 पैकेट चम्मच, 60 बोरी प्लास्टिक कैरीबेग, 100 पैकेट डिस्पोजल जप्त

जबलपुर:शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी है।
कार्यवाही के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम ने शहर के व्यावसायिक स्थलों पर औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई, जिसमें 60 बोरी अमानक कैरीबैग, 120 पैकेट प्लास्टिक चम्मच और 100 पैकेट डिस्पोजल आइटम शामिल थे। टीम ने चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विराग रोडवेज, कैलाश चंदानी एवं अनुप नागरईया के प्रतिष्ठानों पर सीधी कार्रवाई करते हुए जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस संपूर्ण जब्ती कार्रवाई एवं नियमों के उल्लंघन पर कुल 2 लाख 70 हजार की राशि दंड स्वरूप वसूल की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों पर भी कार्रवाई
शहर में गंदगी फैलाने एवं खुले में कचरा या मलबा फेंकने वालों पर भी स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि गंदगी फैलाने, मलबा फेंकने तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का भंडारण-उपयोग करने वाले 50 से अधिक लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस चालानी अभियान से 20 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की सघन बस्तियों में मौसमी व संक्रामक बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सघन फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।

Next Post

नियमित भ्रमण कर आमजन से करें संवाद, समस्या का करें निराकरण: कलेक्टर

Thu Aug 6 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान.2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जन.विश्वास ही सुशासन और जनकल्याण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर […]

You May Like