
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बालाघाट में नक्सली मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान करने के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण प्रदेश और देश सुरक्षित है।
कार्यक्रम में बहादुरी दिखाने वाले जवानों को सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के मनोबल को सुदृढ़ करने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने जवानों के परिवारों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और त्याग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए जवानों का उत्साहवर्धन करना तथा सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।
