जिला अस्पताल में भर्ती कई मरीज हुए डिस्चार्ज, खाली नजर आए बैड

जबलपुर:दीपावली का पर्व बहुत नजदीक है और ऐसे में जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती मरीजों को अपने-अपने घर जाने की बहुत जल्दी पड़ी हुई है। नजीता है कि मरीजों के परिजनों द्वारा विक्टोरिया अस्पताल प्रबंधन को लिखित रूप से आवेदन दिया जाने लगा है कि उनके मरीज की छुट्टी वे अपनी रिस्क पर अस्पताल से करा रहे हैं क्योंकि दीपावली त्यौहार पर मरीज को घर ले जाना बहुत जरूरी है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार गंभीर बीमारी व एक्सीडेंट के केस में गंभीर रूप से घायल मरीजों का बस जिला अस्पताल विक्टोरिया में इलाज जारी है और उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है, बाकी सामान्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज होने लगा है। आलम ये है कि जिला अस्पताल विक्टोरिया के कई बैड अब खाली नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल विक्टोरिया के सिविल सर्जन व सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नियमित ओपीडी में करीब 40 प्रतिशत कमी आई है और अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Next Post

भिंड में जल संसाधन विभाग के एसडीओ को धमकी देकर कहा "नहर पर आए तो खेत में गाड़ दूंगा"

Sun Oct 19 , 2025
भिंड: जल संसाधन विभाग के एसडीओ अनुपम सिंह तोमर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खेतों में नहर का पानी भरने और निकासी का इंतजाम न करने पर नाराजगी जताते हुए यह धमकी दी। एसडीओ तोमर की शिकायत पर […]

You May Like