भिंड में जल संसाधन विभाग के एसडीओ को धमकी देकर कहा “नहर पर आए तो खेत में गाड़ दूंगा”

भिंड: जल संसाधन विभाग के एसडीओ अनुपम सिंह तोमर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खेतों में नहर का पानी भरने और निकासी का इंतजाम न करने पर नाराजगी जताते हुए यह धमकी दी। एसडीओ तोमर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एसडीओ अनुपम सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उनसे कहा, “तुम नहर पर नहीं आते हो, नहर का पानी हमारे खेतों में भर रहा है, निकासी का कोई इंतजाम नहीं कर रहे। अगर अब नहर पर आए तो तुम्हें खेत में गाड़ दूंगा।” यह कहकर आरोपी ने फोन काट दिया। धमकी से घबराए एसडीओ तोमर ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एसडीओ अनुपम सिंह तोमर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में खेतों में पानी भरने की समस्या है। नहरों के किनारे कई जगह लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे पानी की निकासी में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा, विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दे डाली। ऐसे हालात में अधिकारियों पर दबाव बनाना या डराना गलत है।

Next Post

आज शाम भिंड के कालका मंदिर 2 लाख 51 हजार दीपों से होगी श्रीराम आरती

Sun Oct 19 , 2025
भिंड: जिले के रौन ब्लॉक के भगेल-बहादुर पुरा गांव स्थित कालिका मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी श्रीराम महाआरती और दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार की शाम होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन के लिए कालिका मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई […]

You May Like