हिन्दी सेवा समिति ने किया साहित्यकारों का सम्मान

ग्वालियर। अखिल भारतीय हिन्दी सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय साहित्यकार और पत्रकारों का सम्मान किया गया। आचार्य जगदीश तोमर के मुख्य आतिथ्य और संस्था अध्यक्ष सुमत सहयोगी के सानिध्य में किए गए कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार और पत्रकारों ने मुख्य प्रबोधन में कहा कि पत्रकार और साहित्यकार समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके माध्यम से समाज में चेतना का प्रकटीकरण होता है। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करने में सहभागी बनें, जो देश के सामर्थ्यवान बना सकें।

हुजरात पुल स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में संभाग के प्रमुख साहित्यकारों ने भाग लिया। सम्मान कार्यक्रम के मध्य में कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमत सहयोगी ने माटी की वंदना करके वातावरण में देश भाव की महक बिखेर दी। साहित्यकार डॉ. वन्दना सेन ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और अंचल के मांगीलाल मरमिट ने एक नए अंदाज और नए शब्दों में वन्देमातरम का गायन किया।

इस अवसर पर 60 से ज्यादा विभूतियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी लावा ने संचालन किया।

*मंच पर इनकी रही उपस्थिति*

अखिल भारतीय हिन्दी सेवा समिति द्वारा आयोजित समारोह के मंच पर कई विभूतियाँ विराजमान थी जिनमें आचार्य जगदीश तोमर, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट, मुरारीलाल गुप्त गीतेश, संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह यादव, अनंगपाल सिंह भदौरिया, सुनील त्रिपाठी निराला, सुरेश हिंदुस्तानी आदि शामिल थे।

Next Post

दिव्यांग बच्चों के लिए कृष्णालय बना अपना घर

Sun May 17 , 2026
ग्वालियर। कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए घर के वातावरण से अधिक सुखमय प्रतीत हो रहा है जहां दिव्यांग बच्चों को खेल कूद गाने बजाने के अलावा उनको प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाया भी जाता है । कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल के बारे में पत्रकार […]

You May Like