मथुरा से ग्वालियर की तरफ आने वाली ट्रेनों में कम नहीं हो रही भीड़, स्पेशल ट्रेनें पड़ गई कम

ग्वालियर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन में परिक्रमा लगाने के बाद अब श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। अभी तक मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर जा रही थीं, लेकिन कल से मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ आनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि अब मथुरा से आने वाली सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जो स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं, वे भी कम पड़ गई हैं। यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक है कि सामान्य कोचों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेनें जैसे ही मथुरा पहुंचती हैं, वैसे ही यात्रियों के बीच मारामारी जैसी स्थिति बन जाती है।श्रद्धालुओं को जब अनारक्षित कोच फुल नजर आए तो वे स्लीपर और थर्ड एसी जैसे आरक्षित कोच में घुसने का प्रयास करने लगे।

गुरुवार को मथुरा से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस में यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई। उधर, तेलंगाना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बिना टिकट यात्रियों के घुसने के कारण विवाद की स्थिति बन गई।

Next Post

अशोका गार्डन जैन मंदिर में वीर शासन जयंती: आज हो रही चातुर्मास कलश स्थापना

Sat Jul 12 , 2025
भोपाल: अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वीर शासन जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। प्रातः भगवान महावीर का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय अष्टद्रव्य पूजन किया गया। मुनि श्री 108 उपाध्याय विशोक सागर और विनीबोध सागर मुनिराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर की वाणी […]

You May Like