अशोका गार्डन जैन मंदिर में वीर शासन जयंती: आज हो रही चातुर्मास कलश स्थापना

भोपाल: अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वीर शासन जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। प्रातः भगवान महावीर का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय अष्टद्रव्य पूजन किया गया। मुनि श्री 108 उपाध्याय विशोक सागर और विनीबोध सागर मुनिराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर की वाणी ने संसार को मोक्ष मार्ग दिखाया।

तत्पश्चात मुनियों का आहार चर्या पड़गाहन हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन ‘गुड्डू भैया’ सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। शनिवार दोपहर चातुर्मास कलश स्थापना मुनिश्री और बाल ब्रह्मचारी सुमित व अजय भैया द्वारा की जाएगी।

Next Post

विदिशा में वाहनों की जांच पड़ताल,ट्रैफिक नियम के पालन की समझाइस

Sat Jul 12 , 2025
विदिशा: यातायात पुलिस द्वारा जय स्तंभ चौक पर वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान सूबेदार आशीष राय एवं उनकी टीम द्वारा वाहनों को रोककर उनके कागजात आदि की जांच की गई। वहीं इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दी गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट […]

You May Like

मनोरंजन