विदिशा में वाहनों की जांच पड़ताल,ट्रैफिक नियम के पालन की समझाइस

विदिशा: यातायात पुलिस द्वारा जय स्तंभ चौक पर वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान सूबेदार आशीष राय एवं उनकी टीम द्वारा वाहनों को रोककर उनके कागजात आदि की जांच की गई। वहीं इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दी गई।

जांच के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना, बिना नंबर के वाहन चलाना, चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 5000 का समन शुल्क वसूल किया गया।

Next Post

बुधनी में बिना खंभे हटाए आनन-फानन हो रहा सड़क निर्माण

Sat Jul 12 , 2025
बुधनी: समय सीमा समाप्त होने के चलते अब भरी बारिश में सड़क बनाने का काम किया जा रहा है. जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहा है. पूरा मामला ग्राम जोशीपुर बगवाड़ा का बताया गया है.गौरतलब है कि सड़क बनाने वाले ठेकेदार गोयल कंस्ट्रक्शन द्वारा यह सड़क बनाई […]

You May Like

मनोरंजन