
इंदौर. शिप्रा क्षेत्र में शनिवार देर रात ढाबे पर खाना खाने निकले दो मजदूर हादसे का शिकार हो गए. मांगलिया बायपास पर मोड़ लेते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी. हादसे में बाइक चला रहे मजदूर की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साथी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है.
मृतक देवकुमार उम्र 35 साल मूल रूप से ग्राम पोड़ाय, देवास का रहने वाला था. वह हुकुमसिंह के साथ मजदूरी करता था. दोनों शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक से मांगलिया बायपास के एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे. मांगलिया के पास मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों सड़क पर गिर गए. हादसे में देवकुमार के सिर में गंभीर चोट आई थी, हुकुमसिंह के हाथ में चोट लगी. दोनों को 108 एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देवकुमार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. देवकुमार के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.
Next Post
होर्मुज जलडमरूमध्य में अज्ञात हवाई हमले की चपेट में आया जहाज, आग लगी : यूकेएमटीओ
Sun Sep 13 , 2026
ृलंदन, 13 सितंबर (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हुए अज्ञात हवाई हमले के बाद उसमें आग लग गयी। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन संगठन (यूकेएमटीओ) ने रविवार को यह जानकारी दी। यूकेएमटीओ ने बताया कि उसे घटना की पहली सूचना शनिवार को 23:00 जीएमटी पर मिली […]

You May Like
-
9 months ago
रूस ने भारत-बंगलादेश से तनाव कम करने का किया आग्रह