एबीवीपी के आंदोलन के आगे झुका एमआईटीएस प्रबंधन, बढ़ी हुई फीस में 18.18 प्रतिशत की भारी कटौती

​ग्वालियर: माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के दबाव में आकर आज कॉलेज प्रबंधन ने बढ़ी हुई फीस में 18.18 प्रतिशत की बड़ी कटौती करने का आधिकारिक फैसला लिया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आंकड़ों के अनुसार, सत्र 2022-23 में जो कुल पाठ्यक्रम शुल्क 4,16,000 था, उसे आगामी सत्र 2026-27 के लिए सीधे 8,80,000 कर दिया गया था।

पिछले सत्र (2025-26) के 6,25,800 के मुकाबले आगामी सत्र में यह सीधे 28.8 फीसदी से अधिक की वृद्धि थी। नियमानुसार प्रतिवर्ष अधिकतम 10 प्रतिशत ही शुल्क बढ़ाया जा सकता है, लेकिन प्रबंधन ने पिछले 4 वर्षों में कुल 111.54 प्रतिशत शुल्क बढ़ाकर छात्रों पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया गया।इस मनमानी के खिलाफ अर्जुन श्रीवास्तव एवं परिषद के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में छात्रों ने आंदोलन किया था, जिसके बाद प्रबंधन ने 8 जुलाई तक का समय मांगा था।

परंतु, निरंतर बने दबाव के कारण कॉलेज प्रशासन समय सीमा से पहले ही आज झुक गया। फीस कटौती के अलावा पुस्तकालय शुल्क (3500/सेमेस्टर), लर्निंग रिसोर्सेज शुल्क (5000) में विसंगतियों, प्लेसमेंट में गिरावट और अन्य अनुचित शुल्कों से जुड़ी अन्य मांगों पर भी विचार करने का भरोसा दिया गया है।

Next Post

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन साइट्स पर किया जोरदार हमला, होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले का दिया कड़ा जवाब

Sat Jun 27 , 2026
वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर सैन्य संघर्ष में तब्दील हो गया है। हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे सिंगापुर के एक कमर्शियल कार्गो जहाज ‘एम/वी एवर लवली’ पर ईरान द्वारा ड्रोन हमला किए जाने के बाद अमेरिका ने आक्रामक रुख अपनाया है। […]

You May Like