गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मार्ग और विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

सतना :जिले में 14 सितम्बर से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजनोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितम्बर को होगा। इस दिन निर्धारित विसर्जन स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। गणेश प्रतिमा विसर्जन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों का चयन तथा प्रतिमा स्थापना स्थलों से विसर्जन स्थल तक जाने वाले मार्गों का निर्धारण संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों के साथ समन्वय एवं बैठक कर किया जाएगा। विसर्जन मार्ग एवं निर्धारित विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय क्षेत्रों में इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगरपालिक निगम सतना के आयुक्त एवं संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। जिले के सभी संबंधित अधिकारी अपने विभागीय अमले के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विसर्जन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

Next Post

इंस्पेक्टर की हत्या के कुछ घंटे बाद ही चिरूला आरटीओ चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, कथित वसूली पर उठे सवाल

Wed Sep 23 , 2026
दतिया: दतिया में पदस्थ आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना के कुछ ही घंटे बाद चिरूला स्थित आरटीओ चेकपोस्ट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में चेकपोस्ट पर कथित तौर पर वाहन […]

You May Like