जोहान इमैनुएल ने क्यूएसटीके 600 चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय राइडर बने

दोहा, 27 अप्रैल (वार्ता) भारत के जोहान इमैनुएल ने सोमवार को कावासाकी जेडएक्स -6 पर सवार होकर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय राइडर बन गये। चेन्नई के 19 साल के जोहान, चैंपियनशिप लीडर हंगरी के मार्टन बेलेली से नौ पॉइंट पीछे थे और वीकेंड के डबल-हेडर से पहले, उन्हें खिताब जीतने के लिए दोनों रेस जीतने की जरूरत थी और उन्होंने इसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों रेसों में जीत हासिल की। क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहे जोहान ने दोनों रेस जीतीं, और 21 पॉइंट की बढ़त के साथ चैंपियनशिप जीतने के लिए भारी दबाव का सामना किया।

उन्होंने 10 रेस में से छह जीत के साथ सीजन खत्म किया, जिसमें 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से क्रैश और मैकेनिकल दिक्कतों के कारण तीन रिटायरमेंट शामिल थे। रेस के बाद जोहान ने कहा: “600cc मशीन पर अपने डेब्यू सीज़न में अपना पहला इंटरनेशनल टाइटल जीतना एक ज़बरदस्त एहसास है। रेस के बाद मैं बहुत खुश था। हर छोटी-बड़ी मेहनत और त्याग काम आया। लेकिन यह तो बस शुरुआत है, और अभी बहुत लंबा रास्ता बाकी है।”

.....

Next Post

खाद के साथ जबरन उत्पाद बेचना बंद करें कंपनियां, मुलताई के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon Apr 27 , 2026
मुलताई। नगर के खाद,बीज, कीटनाशक दवाई विक्रेता कृषि आदान विक्रेता संघ द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है।संघ द्वारा सौपे गए ज्ञापन मे बताया खाद पर जबरन लिंकिंग पर पूर्ण पूर्ण प्रतिबंधः उर्वरक निर्माता कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अनुपयोगी उत्पादों की ‘जबरन […]

You May Like