युवा संगम रोजगार मेला, 1000 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

दमोह।युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 23 कंपनियों ने भाग लिया और 1000 से अधिक युवाओं को नौकरी के ऑफर दिए। पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल और कलेक्टर सुधीर कोचर ने मेले का निरीक्षण किया। मंत्री पटेल ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप पहली बार दो दिवसीय मेला हुआ है और अब प्रत्येक सप्ताह विशेष कंपनी आधारित रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को लगातार अवसर मिल सकें।

Next Post

SDOP से ASP बनकर दमोह आए सुजीत सिंह भदोरिया

Wed May 28 , 2025
दमोह.शिवपुरी जिले में पदस्थ एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया का प्रमोशन एडिशनल पद पर होने पर बुधवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने स्टार हटाकर अशोक चिन्ह लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर एडिशनल एसपी बनने की बधाई, शुभकामनाएं दी.बता दे कि पहले दमोह […]

You May Like