
दमोह.शिवपुरी जिले में पदस्थ एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया का प्रमोशन एडिशनल पद पर होने पर बुधवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने स्टार हटाकर अशोक चिन्ह लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर एडिशनल एसपी बनने की बधाई, शुभकामनाएं दी.बता दे कि पहले दमोह में आरक्षक के पद पर पदस्थ रहे, साथ ही एसडीओपी पथरिया भी रहे. अब दमोह में एडिशनल एसपी की कमान भी संभालेंगे. आप जल्द से शिवपुरी से रिलीज होकर दमोह पहुंचकर एडिशनल एसपी का पदभार ग्रहण करेंगे.
