आरएसएस का अमेरिका में स्वीकार्यता पाने का प्रयास विफल: कांग्रेस

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि संगठन दिखावटी राष्ट्रवाद का लबादा ओढ़े हुए है और अब विदेशों में स्वीकार्यता पाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आरएसएस के विचारक विदेशों में स्वीकार्यता पाने के प्रयास कर रहे हैं और हाल ही में अमेरिका में चलाया गया उनका यह अभियान विफल रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस के शीर्ष विचारक अमेरिका में ‘पीआर अभियान’ चला रहे थे, जो सफल नहीं हुआ। श्री रमेश ने यह भी कहा कि संगठन ने लॉबिस्टों का सहारा लिया और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अमेरिका के पक्ष में एकतरफा करार दिया। कांग्रेस नेता ने ‘कू क्लक्स क्लान’ का उल्लेख करते हुए कहा, “आरएसएस ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह कू क्लक्स क्लान जैसा नहीं है, लेकिन पर्याप्त प्रमाण हैं जो बताते हैं कि उसने यूरोपीय फासीवादी आंदोलनों से प्रेरणा ली है। सच्चाई यह है कि यह संगठन भारत की विविधताओं में एकता के मूल विचार के खिलाफ है।”

Next Post

शादी में जाने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat Apr 25 , 2026
परासिया। शनिवार दोपहर भीमसेन घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच […]

You May Like