इंस्पेक्टर की हत्या के कुछ घंटे बाद ही चिरूला आरटीओ चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, कथित वसूली पर उठे सवाल

दतिया: दतिया में पदस्थ आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना के कुछ ही घंटे बाद चिरूला स्थित आरटीओ चेकपोस्ट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में चेकपोस्ट पर कथित तौर पर वाहन चालकों से पैसे लिए जाने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दावा किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना के बाद भी चेकपोस्ट पर कथित अवैध वसूली का सिलसिला जारी रहा। वीडियो में कर्मचारी द्वारा कथित रूप से पैसे लेते हुए दिखाई देने की बात कही जा रही है।
वायरल वीडियो में 23 सितंबर की तारीख का भी उल्लेख होने की बात सामने आ रही है। ।
घटना के बाद व्यवस्था पर सवाल
एक ओर आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या की घटना ने विभाग और क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर इसी बीच सामने आया यह कथित वीडियो चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर प्रशासनिक मामला हो सकता है।
अब सवाल यह है कि चिरूला आरटीओ चेकपोस्ट पर कर्मचारियों की निगरानी कौन कर रहा है? क्या चेकपोस्ट पर होने वाली कथित वसूली की नियमित जांच होती है? और वायरल वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है?

Next Post

दो जगह बैग चोरी, लैपटॉप-मोबाइल समेत सामान ले गए बदमाश

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: शहर में अलग-अलग जगह दो लोगों के बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए. दोनों मामलों में लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ है.भंवरकुआं क्षेत्र के तीन इमली बस स्टैंड पर ग्राम पिपलियानगर, शाजापुर निवासी 29 वर्षीय अरुण मीणा सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. […]

You May Like