दो जगह बैग चोरी, लैपटॉप-मोबाइल समेत सामान ले गए बदमाश

इंदौर: शहर में अलग-अलग जगह दो लोगों के बैग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए. दोनों मामलों में लैपटॉप समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ है.भंवरकुआं क्षेत्र के तीन इमली बस स्टैंड पर ग्राम पिपलियानगर, शाजापुर निवासी 29 वर्षीय अरुण मीणा सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. थकान के कारण उन्हें कुछ देर नींद लग गई. आंख खुली तो काले रंग का बैग गायब था. आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बावजूद बैग नहीं मिला.

उसमें एचपी कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग का टैबलेट, वीवो वी40 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान रखा था. इसी तरह बाणगंगा क्षेत्र में न्यू जगदीश नगर में रहने वाले 30 वर्षीय आनंद शर्मा की बाइक पर टंगा बैग नंदबाग स्थित दादाजी नमकीन एवं स्वीट्स के सामने से चोरी हो गया. वे कुछ देर के लिए गए थे. लौटकर देखा तो बैग गायब था. उसमें बैंक का लेनोवो लैपटॉप, चार्जर, कर्मचारी पहचान पत्र और पर्स रखा था. दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

एमडी ड्रग्स की सप्लाई खाचरौद से मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 23 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में आगे की कड़ी जोड़ते हुए खाचरौद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर इंदौर में पकड़े गए दो आरोपियों को 12.13 ग्राम एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर […]

You May Like