
भोपाल। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जप्त किया. जब्ती के मोबाइलों मे लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है. आरोपी सट्टे की आईडी बनाकर अवैध सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे. होटल गैलेक्सी कोलार रोड भोपाल के संचालन की आड़ में सट्टे का कारोबार चल रहा था. प्रकरण में अन्य आरोपियों के खुलासे की संभावना है.
पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नूतन कालेज के पीछे शिवाजी नगर हबीबगंज भोपाल पर अपने मोबाईल से क्रिकेट मैच का अवैध सट्टा बुक कर रहे हैं. अवैध रूप से क्रिकेट मैच सट्टे की आईडियां अन्य लोगों को आरोपी दे रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपक जाधव (36) और विजय यदुवंशी (36) निवासी साई बाबा नगर थाना हबीबगंज को गिरफ्तार किया. दोनो के पास मिले मोबाइलों को चैक किया गया और उसमें एक एप्लीकेशन पोर्टल पर क्रिकेट मैच सट्टे से संबंधित आई.डी लागिन थी और आई.डी. में बैलेंस राशि 2,32,455/- रूपये था. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट मैच का सट्टा खेलने व खिलाने की बात स्वीकार की. अवैध क्रिकेट सट्टे के संबंध में मोबाइल में पाई गई आईडियां एवं क्रिकेट सट्टे के लेन-देन के संबंध में पूछताछ में आरोपियो ने चंदू निवासी कोच फैक्ट्री भोपाल से मैच की आईडी खरीदकर सट्टा खिलाना आरोपियों ने पुलिस को बताया. पुलिस ने आरोपी हेमंत सिंह परिहार उर्फ चंदू (34) को पकड़ा. चंदू के फोन में बैसे ही आईड़ी लागिन के साथ बैलेंस राशि 1,05,256/- रूपये दिखी. पुलिस की तहकीकात में विनोद राजपूत निवासी कोच फैक्ट्री को आनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिये मास्टर आईडी उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है. इसके साथ ही प्रकरण में फरार आरोपीगण रोहित परिहार निवासी ग्वालियर एवं विनोद राजपूत निवासी कोच फैक्ट्री भोपाल पर ईनाम की घोषणा की गई है,फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपी दीपक जाधव द्वारा कोलार रोड, भोपाल स्थित “गैलेक्सी होटल” के नाम से होटल का संचालन किया जा रहा है, जिसकी आड़ में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है. होटल की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
