घना कोहरा और कोल्ड डे का ऑरेंज एलर्ट, लगातार सामान्य से नीचे जा रहा दिन का पारा

सतना :कड़ाके की ठंड से अब रात के साथ-साथ दिन को भी खासा प्रभावित करना शुरु कर दिया है. वहीं मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे और कोल्ड डे का ऑरेंज एलर्ट जारी कर दिया गया है. जिसे देखते हुए हाड़ कंपाऊ जाड़े ने लोगों को हलाकन करने में कोई कसर नहीं रख छोड़ी है.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हलांकि पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री का इजाफा देखने को मिला. लेकिन इसके बावजूद भी यह सामान्य की तुलना में 2 डिग्री कम ही आंका गया. इसी कड़ी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस न्यूनतम तापमान में जहां 24 घंटे में 1.7 डिग्री की कमी देखने को मिली वहीं यह सामान्य की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक पाया गया. लेकिन सुबह के समय कोहरे के प्रभाव के चलते दृश्यता घटकर 1-2 किमी के बीच रह गई.

इसी कड़ी में मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे और ठंडे दिन का ऑरेंज एलर्ट भी जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता खासी प्रभावित हो सकती है. इतना ही नहीं बल्कि सर्द हवाओं के चलने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट की संभावना बनी रहेगी. जिसके बाद कोहरे की स्थित में सुधार नजर आ सकता है. लेकिन किसी नए सिस्टम के विंध्य को प्रभावित करने तक उत्तरी पहाड़ों की सर्द हवाएं विंध्य को ठिठुराती रहेंगी.

Next Post

महापौर ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

Mon Jan 5 , 2026
सतना: महापौर योगेश ताम्रकार ने मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ कोलगवां स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान महापौर श्री ताम्रकार के साथ काउंसिल के सदस्य गोपी गेलानी , जल विभाग के सदस्य आदित्य यादव , अभिषेक तिवारी अंशु , पी.के जैन , डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा […]

You May Like

मनोरंजन