एनएसएस के राज्य स्तरीय शिविर में कालेज की छात्रा का चयन

मुलताई। नगर के सरकारी कालेज की छात्रा काजल परिहार का चयन राज्य एनएसएस द्वारा आयोजित ‘राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2026’ के लिए हुआ हैं। एनएसएस पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते ने बताया मध्यप्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता हैं। इस वर्ष भी यह राज्य नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक चित्रकूट (दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता परिसर) विकासखंड तहसील मझगांव जिला सतना में होगा। महाविद्यालय से शुक्रवार को शिविर में सहभागिता करने जा रही एनएसएस की छात्रा काजल परिहार को शुभकामनाएं और मार्गदर्शन देने के लिए कालेज मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया ने कहा एनएसएस विद्यार्थियों की प्रतिभा निर्माण में एक सशक्त माध्यम हैं, उन्होंने राज्य स्तर पर महाविद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करने जा रही काजल को शुभकामनाएं और उपहार भेंट किए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीआर.बारस्कर ने भी एनएसएस को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण और व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसएस महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रियंका भोपते, डॉ. ममता राजपूत, डॉ. नरेंद्र कुमार हनोते, प्रो. तारा बारस्कर, प्रो. विनय कुमार राठौड़, डॉ. पंकज झाड़े, प्रो. रविशंकर शुक्ल, प्रो. दीपिका पिपरदे, क्रीड़ा अधिकारी विजय पहाड़े एवं समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने काजल परिहार को इस उपलब्धि और शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुष्पगुच्छ भेट कर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक अभिषेक हुरमाड़े और पायल कड़वे का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, महाविद्यालय स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थियों उपस्थित रहे।

 

Next Post

किराया जमा न करने पर पांच दुकानें सील

Sat Mar 7 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम द्वारा राजस्व किराया वसूली के अभियान अंतर्गत अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए फूलबाग के दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा न करने पर चार दुकानें तालाबन्दी कर सील की गई है एवं एक दुकान विक्टोरिया मार्केट की सील की गई है। नोडल अधिकारी […]

You May Like

मनोरंजन