
भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक 29 साल की महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी युवक से महिला की पहचान सोशल मीडिया पर पहले हुई. इसके बाद दोनों मिलने लगे. माहिला झांसे में लेकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता एक मेडकप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती है. आरोपी युवक रोहित परमार से महिला की मुलाकात करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई. रोहित ने महिला को घुमाने के बहाने पहले उसको अपने साथ लेकर गया. इसके बाद शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी शादी की बात से मुकर रहा है. परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. आरोपी की तलाश रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है.
