ईरान की अनावश्यक यात्रा से बचें भारतीय नागरिक: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 05 जनवरी (वार्ता) भारत ने ईरान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे व्यापक विरोध प्रदर्शनों और घटनाक्रमों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को वहां की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें।

मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को सावधानी बरतने, विरोध प्रदर्शन या प्रदर्शनों वाले इलाकों से बचने और खबरों के साथ-साथ तेहरान में भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है।

वक्तव्य में कहा गया है कि ईरान में रेजिडेंट-वीज़ा पर रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो वे भारतीय दूतावास में पंजीकरण करवा लें।

Next Post

निजी स्लीपर बस से जोधपुर जा रही 14.815 किलोग्राम अवैध अफीम और 2.5 लाख नकद बरामद 

Mon Jan 5 , 2026
नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्रवाई के क्रम में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच ने 03 जनवरी 2026 की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में निजी स्लीपर बस के माध्यम से जोधपुर जा रही 14.815 किलोग्राम अवैध अफीम और 2.5 लाख नकद […]

You May Like