सागर से आई 70 बोरी डीएपी खाद नकली निकली

 

जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर

 

जबलपुर। सागर से जबलपुर आई डीएपी खाद नकली निकली है। जांच के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक सागर से जबलपुर आ रही बुलेरो एमपी 38 जेड डी 8508 को रोका गया था। जिसमें डीएपी खाद्य लोड थी। पूछताछ करने पर चालक हडबड़ा गया था, उसके पास खाद संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। इफको डी ए पी खाद के 31 बैंग एवं आई पी एल के 39 बैंग सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक एम पी 38 जेड डी 8508 में परिवहन करते हुये पाई गई थी।

जिसको मय खाद के बोलेरो पिकअप जब्त किया गया। खाद्य अमले ने पहुंंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि रितु ग्राम बायो फर्टिलाइजर सागर से यह डी.ए.पी. परिवहन होकर कन्तोरा (नुनसर) जा रहा था।

उपसंचालक कृषि निगम, अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी इफ्को कंपनी के महाप्रबंधक राजेश मिश्र को साथ लेकर नुनसर पहुंचे | बोरियों का निरीक्षण करने पर पाया कि उन पर किसी भी तरह के हुक नहीं लगे थे एवं मिश्रा द्वारा बताया गया कि इफ्को कंपनी के बैग के सिलाई हरे धागे से होती है जबकि जो इफ्को कंपनी की बोरी पाई गई उसमे सफेद धागे से सिलाई पाई गई ।फर्म मैसर्स रितु ग्राम बायो फ़र्टिलाइज़र सागर कंपनी का अधिकृत डीलर भी नहीं है । प्राप्त डी.ए.पी. का प्रारंभिक परिक्षण चूने के साथ रगड़कर किया गया जिसमे अमोनिया गैस की कोई गंध नही आयी। कंपनी के उर्वरक नमूने लिए गए है एवं विश्लेषण एवं पुष्टि हेतु उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे गए, जो अमानक पाए गए । उर्वरक निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा आलोक जैन मकरोनिया सागर, राजकुमार साहू कन्तोरा नुनसर, मेसर्स रितु ग्राम बायो फ़र्टिलाइज़र राजघाट रोड सागर, मुकेश सेन पिता कमल सेन जमुनिया जिला रायसेन, सौरभ सेन पिता मनोज सेन ग्राम कठोंदा जबलपुर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई।

Next Post

आईजीएनसीए में ‘पाण्डुलिपि एवं समीक्षित पाठ-सम्पादन’ पुस्तक का लोकार्पण एवं परिचर्चा

Sat Apr 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलानिधि विभाग की ओर से शुक्रवार को सुप्रसिद्ध विद्वान प्रो. वसन्तकुमार म. भट्ट द्वारा लिखित पुस्तक ‘पाण्डुलिपि एवं समीक्षित पाठ-सम्पादन (अभिनव परम्पराओं के साथ)’ का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

You May Like