कक्षा में सोते हुआ शिक्षक का वीडियो वायरल, जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन

छतरपुर। जिले के गौरिहार जनपद स्थित शासकीय माध्यमिक शाला मवई घाट का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें प्राथमिक शिक्षक मनोज कुमार पाल कक्षा के दौरान कुर्सी पर सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चे कक्षा में मौजूद हैं।

वीडियो के संज्ञान में आने पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की। 6 अगस्त को विकासखंड शिक्षा अधिकारी

गौरिहार से मिली जांच रिपोर्ट में शिक्षक को दोषी पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई और स्कूल का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया।

Next Post

सब्जी मंडी में जर्जर मकान हुआ धराशाई

Sat Aug 9 , 2025
रीवा।बरसात में नगर निगम द्वारा भयप्रद एवं जर्जर मकानो को गिराने की कार्यवाही शुरू की गई. लेकिन अधिकांश भयप्रद और जर्जर मकान हादसे को आमंत्रण दे रहा है, जिन्हे गिराया नही जा रहा है. रिमझिम बारिश के बीच शहर के सब्जी मंडी स्थित एक जर्जर मकान का आधा हिस्सा धराशाई […]

You May Like