
रीवा।बरसात में नगर निगम द्वारा भयप्रद एवं जर्जर मकानो को गिराने की कार्यवाही शुरू की गई. लेकिन अधिकांश भयप्रद और जर्जर मकान हादसे को आमंत्रण दे रहा है, जिन्हे गिराया नही जा रहा है. रिमझिम बारिश के बीच शहर के सब्जी मंडी स्थित एक जर्जर मकान का आधा हिस्सा धराशाई हो गया. अच्छा था कि आसपास कोई नही था, जनहानि नही हुई.
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा 30 भयप्रद एवं जर्जर मकान चिन्हित किये गये है. लेकिन उन्हे गिराने की कार्यवाही नही हो रही है. उपरहटी में एक मकान को गिराया गया था, उसके बाद से चिन्हित मकानो को गिराने की कार्यवाही नही की गई. सब्जी मंडी वार्ड 21 में स्थित जर्जर मकान बेहद जर्जर हो चुका है और कभी भी धराशाई हो सकता है. स्थानीय लोगो ने कई बार शिकायत की, उसके बाद भी गिराने की कार्यवाही नही की गई. शनिवार की दोपहर रिमझिम बारिश के बीच मकान का एक हिस्सा धराशाई हो गया. आसपास कोई नही था जिससे किसी तरह की जनहानि नही हुई है. उल्लेखनीय है कि नगर निगम की नींद नही टूट रही है जर्जर मकान खड़े हुए है जो कभी भी धराशाई हो सकते है. इसी तरह गुड़हाई बाजार के पास भी एक जर्जर मकान है जिसको गिराने में नगर निगम द्वारा आनाकानी की जा रही है और यह मकान कभी भी धराशाई हो सकता है.
