
देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के बूढ़ाडोल गांव में बने एक तालाब में बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जियावन पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में लग गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ाडोल तालाब में एक लड़की के डूबने की जानकारी मिली है। जहां मौके से पुलिस पहुंच शव को लेकर शिनाख्त कराने को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी ।
