युवा कांग्रेस 9 अगस्त को मनाएगी 66वां स्थापना दिवस, प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम

भोपाल: युवा कांग्रेस 9 अगस्त को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉक मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।स्थापना दिवस पर जिला, विधानसभा और ब्लॉक मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस के आधिकारिक लोगो वाले ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन तथा संगठन के सिद्धांतों और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं और आमजनों के बीच मिष्ठान वितरित किया जाएगा।
युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के बाद प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में कम से कम पांच पौधे लगाने होंगे। साथ ही पौधों के बड़े होने तक उनके रख-रखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संबंधित पदाधिकारी निभाएंगे।घनघोरिया ने प्रदेश के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों और साथियों से एकजुटता एवं उत्साह के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

Next Post

चुनाव आयोग ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की डेडलाइन बढ़ाई, अब 27 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Sat Aug 8 , 2026
बेंगलुरु, भारत के चुनाव आयोग ने कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की डेडलाइन में बड़ा बदलाव किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी की मांग के बाद पोल पैनल ने यह निर्णय लिया है, जिससे अब बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के अभियान को 17 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। नए […]

You May Like